हैलो दोस्तों अगर आप ऐसी कार की तलाश में हैं जो आपके परिवार और व्यवसाय दोनों के लिए उपयुक्त हो तो Mahindra Bolero Neo plus 9 एक आदर्श विकल्प है। इसकी 9 सीटों की क्षमता और शक्तिशाली इंजन इसे परफेक्ट बनाते हैं। सुरक्षा और सुविधा का अद्वितीय संगम: य़ह वाहन आपके हर सफर को यादगार बनाएगी, तो आइए दोस्तों इसके फीचर्स के बारे में हम बारीकी से समझते हैं।
शक्तिशाली इंजन : मजबूत और विश्वसनीय प्रदर्शन के लिए
अगर Mahindra Bolero Neo इंजन और ट्रांसमिशन के बारे मे बात करे तो इसमे mHAWK75 का 1493cc का पॉवरफुल इंजन मिलता है जो कि 98.56bhp की पावर और 260nm का टोर्क जनरेट करता है। इसके अलावा यह कार 3 सिलिन्डर के साथ आती है और इसमें 5- स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और RWD ड्राइव टाइप देखने को मिलता है जिसके कारण आप एक बेह्तरीन ड्राइविंग अनुभव का लाभ उठा सकते हैं।

फ्यूल और प्रदर्शन : शक्तिशाली इंजन के साथ बेहतर माइलेज और प्रदर्शन
अगर आप माइलेज के प्रति कार खरीदना चाहते हैं तो Mahindra Bolero Neo plus 9 एक वरदान साबित होने वाली है। यह कार डीजल फ्यूल इंजन के साथ आती हैं जो ARAI के अनुसार 17.29 kmpl का माइलेज देती है। इसके अलावा इस कार की फ्यूल टैंक क्षमता 50 लीटर है, जिसके कारण लम्बे सफर में आपको बार – बार तेल डलवाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है और साथ ही य़ह कार BS VI 2.0 Emission Norm Compliance द्वारा प्रमाणित है। इस कार की टॉप स्पीड 150 kmph है।
आधुनिक डिजाइन : आकर्षक और आधुनिक बाहरी और आंतरिक डिजाइन
Mahindra Bolero Neo plus 9 seater शानदार लुक के साथ आती हैं। इसमे 3995 mm की लम्बाई, 1795 mm की चौङाई और 1817 mm की ऊंचाई मिलती है। इसके अलावा इसमे 160 mm ग्राउन्ड क्लीयरेंस और 2215 kg ग्रोस वेट देखने को मिलता है। यह कार 384 लीटर बूट स्पेस और 2680 mm व्हील बेस के साथ आती है।

आरामदायक इंटीरियर जो यात्रियों को रखे खुश
Mahindra Bolero Neo plus 9 seater में विंडो वाइपर और डिफाॅगर, अलाॅय व्हीलस, रियर स्पाॅइलर और स्टेपर जैसे फीचर्स है। इसके अलावा हैलोजन हेड लैम्पस, फॉग लाइटस और एलईडी डीआरएलएस भी है, टायर रेडियल और ट्यूब लेस है जो कि सुरक्षा और प्रदर्शन को बढ़ाते हैं, ये फीचर्स वाहन को आकर्षक और सुरक्षित बनाते हैं।
सुरक्षा फीचर्स : यात्रियों की सुरक्षा है एक जिम्मेदारी
अगर बात सुरक्षा की आती है तो इस मामले में Mahindra Neo कभी पीछे नहीं हटती है। इसमे आपको एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और इलेक्ट्रानिक ब्रैकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) है। इसमे 2 एयर बैग भी है जो ड्राइवर और पैसेंजर की सुरक्षा के लिए है। इसके अलावा सीट बेल्ट वार्निंग और इंजन इमोबिलाईनर जैसे फीचर्स भी है।

शानदार कीमत और EMI प्लान
अगर आप एक बजट वाले हैं और आपको ऐसी कार खरीदना है जिसमें कम बजट में बेह्तरीन फीचर्स देखने को मिले तो Mahindra Bolero Neo plus 9 seater आपके लिए सर्वश्रेष्ठ साबित होने वाली है। इसकी कीमत 9.95 लाख से शुरू होकर 12.15 लाख तक जाती है। इसकी शुरुआती EMI 27114 रुपये की है।
डिस्क्लेमर :- वाहन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आधिकारिक वेबसाइट या डीलरशिप से प्राप्त जानकारी पर आधारित है, विस्तृत जानकारी के लिए कृपया महिंद्रा की आधिकारिक वेबसाइट या डीलरशिप से संपर्क करें।